By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar Live ख़बर लाइवKhabar Live ख़बर लाइवKhabar Live ख़बर लाइव
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • खेल
  • हैल्थ
  • एजुकेशन
  • नौकरी
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • बिजनेस फाइनेंस
  • धर्म
  • जोक्स
Reading: स्वावलंबी भारत, समृद्ध भारत की गाथा का साक्षी बनेगा जयपुर 
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Khabar Live ख़बर लाइवKhabar Live ख़बर लाइव
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • खेल
  • हैल्थ
  • एजुकेशन
  • नौकरी
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • बिजनेस फाइनेंस
  • धर्म
  • जोक्स
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • खेल
  • हैल्थ
  • एजुकेशन
  • नौकरी
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • बिजनेस फाइनेंस
  • धर्म
  • जोक्स
Follow US
  • About us.
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • CCPA or GDPR Agreement
  • Contact us
Khabar Live ख़बर लाइव > धर्म > स्वावलंबी भारत, समृद्ध भारत की गाथा का साक्षी बनेगा जयपुर 
धर्मराज्य

स्वावलंबी भारत, समृद्ध भारत की गाथा का साक्षी बनेगा जयपुर 

Desk Report
Last updated: 2023/04/07 at 9:29 PM
Desk Report Published April 7, 2023
Share
SHARE

●      राष्ट्रीय सेवा भारती का सेवा संगम 07 से 09 अप्रैल तक गुलाबी नगरी में

●         सेवा कार्यों से संबधित प्रर्दशनी का उद्घाटन

●      45 प्रांतों, 11 क्षेत्रों के 800 से अधिक स्वैच्छिक सेवा संगठनों के 3000 प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता

●      सेवा कार्यों की प्रदर्शनी, सफलता की 100 कहानियों के बारे में जानेगा देश 

 जयपुर के जामडोली में केशव विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे सेवा संगम का शुभारंभ

सेवा संगम परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसका उदघाटन विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज ने किया।

सेवा संगम में देशभर से आए और शिक्षा, स्वास्थ्य और भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों ने अपने सेवा कार्यों को स्टॉलों पर प्रदर्शित किया। पीरामल समूह मुंबई के चेयरमैन अजय पीरामल रहे बतौर मुख्य अतिथि। राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज प्रतिनिधियों को दिया आर्शीवचन।

सेवा भारती की महासचिव रेणु पाठक ने बताया कि “नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय वाक्य के साथ बीस वर्षों से वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अभावग्रस्त बंधुओं के उत्थान में जुटे सेवा भारती का यह तृतीय महासंगम होगा। समाज में प्रगति करने के लिए पूरे देश में अथक परिश्रम करने वाले स्वयंसेवकों की सफलता की सौ कहानियां यहां सबको बताई जाएंगी।”

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श होगा। सेवा संगम का मुख्य और निहित उद्देश्य सेवा भारती से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों के बीच तालमेल स्थापित करके एक सामंजस्यपूर्ण, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। साथ ही स्वयंसेवकों, महिलाओं का उत्साहवर्धन करना और भारत को सुपोषित बनाना भी एक उद्देश्य है।

 

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों की प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिनिधियों को प्रेरित किया जा रहा है। सेवा भारती का पहला सेवा संगम वर्ष 2010 में बंगलूरू में आयोजित किया गया था। इसका ध्येय वाक्य ‘परिवर्तन था। इसमें 980 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। वर्ष 2015 में दूसरा सेवा संगम नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ जिसका ध्येय वाक्य ‘समरस भारत, समर्थ भारत रहा। इसमें 3500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अब यह तीसरा सेवा संगम हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, उद्यमी नरसीराम कुलारिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैया जी जोशी, सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर, श्री स्वामी माधवानन्द विश्व शान्ति परिषद् के संस्थापक विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द, विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु जी महाराज, राजसमंद से संसद सदस्य दिया कुमारी और उद्यमी अशोक बागला उपस्थित रहेंगे।

सेवा भारती की राष्ट्रीय महासचिव रेणु ने बताया स्वावलंबी मातृशक्ति, किशोरी विकास, ग्राम विकास, वोकल फॉर लोकल, आपदा प्रबंधन संबंधी सफलता की कहानियों का प्रदर्शन होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों के साक्षात्कार भी होंगे। 

सेवा भारती 43045 सेवा परियोजनाओं द्वारा समाज को सशक्त, समरस बना एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रयासरत है। देश के 117 जिलों में 12187 स्वयं सहायता समूह संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 120000 सदस्य हैं। इन समूहों में 2451 समूह स्वावलंबन के कार्यों में सक्रिय हैं। देश के 55 जिलों में स्वयं सहायता समूह वैभवश्री रचना में संचालित हो रहे हैं जिनमें 27494 सदस्य हैं

You Might Also Like

रक्षाबंधन 2024 राखी बांधने का सही मुहूर्त Raksha Bandhan 2024

मानव सेवा संघ का पुनीत कार्य ,प्यासे बेज़ुबानों के लिए बांधे परिंडे

पुलिस महानिदेशक ने रिजर्व पुलिस लाईन में नवनिर्मित इनडोर बैडमिंटन कोर्ट तथा योग केंद्र का किया उद्धाटन

आरोग्य आयुष्मान मंदिर चिकित्सा विभाग द्वारा स्नेह मिलन एवम सम्मान समारोह आयोजित हुआ डा जगदीश सोनी सीएमएचओ कोटा रहे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था जो वादा उसे पूरा किया, मोदी गारंटी पर जनता को भरोसा – सीपी जोशी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar Live ख़बर लाइवKhabar Live ख़बर लाइव
Follow US
Copyright © 2024 Khabar LIve ख़बर लाइव, Powered By ALFA Multimedia Network. All Rights Reserved.
  • About us.
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • CCPA or GDPR Agreement
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?